महिला संगठन की मंगलाष्टक तालिका प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरत संपन्न

February 11, 2021 Off By Hani Jain

विजयनगर। पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगम्बर जैन महिला संगठन की विजयनगर शाखा द्वारा गत 9 फरवरी को विजयनगर में आयोजित एक समारोह में मंगलाष्टक तालिका प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियों के बीच पुरस्कार वितरित किये गये।

समारोह की अध्यक्षता विजयनगर शाखा की अध्यक्षा सुशीला देवी झाँझरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मोहनी देवी पहाडिय़ा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

अंजु पाटनी, बबीता छाबड़ा, किरण काला, सुमन बाकलीवाल, सुशीला बिनायक्या, सुनिता देवी पहाडिय़ा द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्षा सुशीला देवी झाँझरी ने अध्यक्षीय संबोधन में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया की वैतरणी पार करने के लिए धर्म ही एकमात्र खिवैय्या है, अत: हमें धर्म को अपने जीवन में हमेशा अग्राधिकार देना चाहिए। शाखा की मंत्री शोभादेवी छाबड़ा ने सभा में शाखा की गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन चंदा देवी छाबड़ा ने किया। तत्पश्चात विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किये गये। सरोज देवी छाबड़ा ने प्रथम, चंदा देवी छाबड़ा ने द्वितीय तथा हेमा बगड़ा ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।

प्रतियोगिता में उत्कृृष्ट प्रदर्शन करने वाली कुछ प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये गये। समारोह में विजयनगर जैन समाज की महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थीं।