नागालैंड के मुख्य सचिव टेम्जेन टाॅय का निधन

मुख्य सचिव के निधन पर नागालैंड के मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शाेक

न्यूज डेस्क। नागालैंड के मुख्य सचिव टेम्जेन टॉय (57) का गुरुवार शाम 4 बजे उनके कोहिमा स्थित सरकारी आवास पर निधन हो गया।

नागालैंड सरकार ने उनकी मृत्यु के उपरान्त आपात कैबिनटे बैठक का आयाेजन किया तथा उनके निधन पर गहराे शाेक जताया।

शुक्रवार काे राजकीय मर्यादा से उनका अंतिम संस्कार कोहिमा स्थित सरकारी निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दाैरान नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियाे समेत कईं मंत्री व कईं शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

आज उनके अंतिम संस्कार के दिन राजधानी काेहिमा में सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने की घाेषणा की गई है।

आपकाे बता दें कि टाॅय लंबे अर्से से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे और उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

मृत्यु के समय वे अपनी पत्नी, दो बेटों और दो बेटियों काे छाेड़ गये हैं।

सन 2018 के मार्च महीने में वे नागालैंड के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। वे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उनका जन्म जनवरी 1964 में हुआ था।

उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2020 में संदेश के साथ ट्वीट किया था, “हीलिंग इन प्रोसेस।”