चानडुबीः जंगल में मिला घायल हाथी का बच्चा, लगी गाेली

चानडुबी में धड़ल्ले से चल रहा वन विध्वंस

असम व मेघालय के सीमावर्ती जंगलाें में अब भी वन्य जंतुआें का अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है।

वन विभाग की लहर भूमिका का फायदा उठाकर शिकारी दिन दहाड़े हिरण, बाघ, भालू, हाथी जैसे वन्य जंतुआें का शिकार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में असम के प्रसिद्ध चानडुबी झील से सटे जंगल में एक हाथी का बच्चा घायल हालत में मिला।

चानडुबी में मिला घायल हाथी Photo: UB Photos

स्थानीय जरामखुरीया गांव के लाेगाें ने जब इस घायल हालत में जंगली हाथी के बच्चे काे देखा ताे तुरंत ही इसकी जानकारी स्थानीय एनजीआे व वन विभाग काे दी।

चानडुबी में मिला घायल हाथी Photo: UB Photos

बाद में स्थानीय लाेगाें के सहयाेग से वन विभाग इस घायल हाथी काे नाैका के जरिये झील पार कर वन विभाग के लाेहारघाट स्थित कार्यालय ले गया।

यहां इसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि अब भी हालत गंभीर बनी हुई है।

मालूम हाे कि चानडुबी से सटे जंगलाें में लकड़ी माफिया गिराेह भी सक्रिय है व जलमार्ग के जरिये पेड़ाें के कुंदाे की तस्करी की जा रही है।