मंगलदै के सांसद दिलीप सैकिया बने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, नागालैंड से दाे काे मिली जगह

दिलीप सैकिया के अलावा नागालैंड से दाे काे मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की नई कार्यकारिणी में पूर्वाेत्तर के पार्टी नेताआें काे भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां साैंपी हैं।

सांसद दिलीप सैकिया, डा़ एम चुबा व म्हाेनलुमाे किकाेन

असम की मंगलदै लाेकसभा सीट से युवा सांसद दिलीप सैकिया काे नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव का पदभार साैंपा गया है।

वहीं, नागालैंड भाजपा के भूतपूर्व अध्यक्ष रह चुके डा एम चुबा आे काे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नागालैंड विधानसभा में दाे बार विधायक रह चुके म्हाेनलुमाे किकाेन काे राष्ट्रीय प्रवक्ता के ताैर पर जिम्मेदारी साैंपी गई है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद साेनाेवाल व मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्विटर पर पूर्वाेत्तर से नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियाें के हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत दास ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करने के साथ ही नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव सांसद दिलीप सैकिया काे ट्विटर पर शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, पूर्वाेत्तर के वरिष्ठ पार्टी नेताआें काे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद मिलने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं।

मालूम हाे कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, 3 राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक केंद्रीय कार्यालय सचिव आदि के नामों का एलान किया है।