Snake Poison: भारत-बांग्लादेश सीमा पर 30 करोड़ के ‘जहर’ के साथ तस्कर गिरफ्तार
October 17, 2022Snake Poison: सांप के जहर की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हाे रही तस्करी
हनी जैन। इस बार अंतरराष्ट्रीय गिराेह सांप की दुर्लभ प्रजाति नहीं है, बल्कि सांप के जहर (Snake Poison) की तस्करी में लिप्त है।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का वन विभाग ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीब 30 कराेड़ रुपये की कीमत के सांप के जहर के साथ एक तस्कर काे गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शराफत के रूप में हुई है।
उसका घर पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में है।
वन अधिकारियों के मुताबिक, यह ‘जहर’ फ्रांस से म्यामार हाेकर बांग्लादेश के रास्ते भारत पंहुचा।
इस बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सिलीगुड़ी के वन विभाग की एक टीम ने रविवार को छापा मारकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर महानंदा नदी के पुल से एक बाइक जब्त की।
बाइक पर छापा मारकर शीशे का एक जार जब्द किया जिसमें छिपाकर यह जहर लाया गया था।
यह जहर नेपाल ले जाने की योजना बनाई गई थी।
मालूम हाे कि सांप का जहर कईं महंगी दवाइयां बनाने के लिए उपयाेग किया जाता है।
लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से सांपों को मारकर उसके जहर का अवैध ताैर पर तस्करी करने पर उतर गए हैं।
साथ देखेंः अब से पूरे देशभर में असम के मुख्यमंत्री काे मिलेगा जेड प्लस (Z+) सुरक्षा घेरा