गाे-तस्कराें के खिलाफ अभियान में असम पुलिस के जवान की मृत्यु

October 19, 2020 Off By NEWS DESK

असम पुलिस ने जताया गहरा शाेक

मानकछार। पिछले कुछ समय से असम के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकाें में गाै-तस्कराें के खिलाफ असम पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ रखा है।

असम के बांग्लादेश सीमावर्ती धुबड़ी व दक्षिण शालमारा-मानकछार जिला पुलिस के शीर्ष अधिकारियाें की देख-रेख में यह अभियान चल रहा है।

इन अभियानाें के दाैरान गाै-तस्कर गिराेह के कईं कुख्यात सरगना पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

वहीं, सैकड़ाें की तादात में गायाें काे तस्करी के बचाया गया है।

असम पुलिस का जवान राबेन दास

उधर, शनिवार की रात गाै-तस्कर के खिलाफ अभियान के दाैरान हुई एक दुर्घटना में असम पुलिस के एक जवान की मृत्यु हाे गई।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण शालमारा-मानकछार जिले के कुकुरमारा चर इलाके में पुलिस ने गाै-तस्कराें के खिलाफ एक अभियान छेड़ा था।

इस अभियान के दाैरान असम पुलिस बटालियन का जवान राबेन दास (25) एक तालाब में गिरकर डूब गया।

उसके सहकर्मियाें ने उसे बचाने की काफी काेशिश की, लेकिन सफल नहीं हाे पाये।

बाद में एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पंहुचकर बचाव अभियान छेड़ा व जवान का शव तालाब से बाहर निकाला।

रविवार काे सुबह पाेस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

असम पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडर पर जवान की फाेटाे शेयर कर उसे श्रद्धांजली दी है।