उच्चतम न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की मां शांति गोगोई का निधन

हनी झांझरी। असम के भूतपूर्व मुख्य स्व केशव चन्द्र गाेगाेई की धर्मपत्नी शांति गाेगाेई का देहावसान।

मृत्यु के समय शांति गोगोई 95 वर्ष की थीं।

आज सुबह नई दिल्ली स्थित एक निजी हस्पताल में उन्हाेंने अंतिम सांसें ली।

वे लंबे समय से शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं।

मालूम हाे कि शांति गाेगाेई उच्चतम न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई व भारतीय वायु सेना के भूतपूर्व एयर मार्शल अंजन गाेगाेई की मां हैं।

असम के डिब्रूगढ़ की निवासी श्रीमति गाेगाेई एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में परिचित थीं।

राज्यवासियाें के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्साें से विशिष्ट व्यक्तियाें ने शांति गाेगाेई के निधन पर शोक जताया है।