असम पुलिस काे मिली बड़ी सफलता, 25 कराेड़ की हेराेईन जब्द

ड्रग्स के खिलाफ असम पुलिस का युद्ध जारी

गुवाहाटी। नई पीड़ी की तिल तिल कर माैत की तरफ ले जा रही प्रतिबंधित ड्रग्स के खिलाफ असम पुलिस का अभियान जारी है।

राज्य के हर जिले में पुलिस ड्रग्स विराेधी अभियान में जाेर-शाेर से जुटी हुई है।

इसी कड़ी में राज्य की कार्बी-आंग्लंग पुलिस काे एक बड़ी कामयाबी मिली।

असम-नागालैंड की सीमा पर पुलिस ने एक ट्रक से 5.05 किलाे वजन की हेराेईन जब्द की।

इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 25 कराेड़ रुपये आंकी गई है।

घटना से संबंध में पुलिस ने अकबर अली नामक एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है जाे असम के बंगाईगांव जिले के जाेगीघाेपा थानान्तर्गत इलाके का रहने वाला है।

असम पुलिस के महानिदेशक भास्करज्याेति महंत ने इस आशय की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा कि ड्रग्स के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।

आपकाे बता दें कि भारत के पड़ाेसी देश म्यांमार से मणिपुर, मिजाेर व नागालैंड सीमा के जरिये प्रतिबंधित ड्रग्स समेत कईं अवैध सामानाें की तस्करी की जाती है।

खासकर गांजा, हेराईन, याबा टेबलेट आदि इन राज्याें से सटी सीमा से असम में प्रवेश करते हैं व राज्य के काेने-काेने में पंहुचते हैं।

इसके अलावा देश व विदेशाें तक इन प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी के तार जुड़े हुए हैं।

असम पुलिस के डीजीपी भास्करज्याेति महंत ने गत 26 जून से ड्रग्स के खिलाफ असम पुलिस की लड़ाई की घाेषणा की थी, जिसके बार पूरी पुलिस फाेर्स इस अभियान में कूद पड़ी है।

বৃহৎ সাফল্য! ২৫ কােটি টকা মূল্যৰ হেৰােইন জব্দ অসম আৰক্ষীৰ