असम की पहली महिला मुख्यमंत्री का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शाेक

पूर्वाेत्तर की भी पहली महिला मुख्यमंत्री अनवरा ताईमुर

गुवाहाटी। असम की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा ताईमुर का आज अस्ट्रेलिया में निधन हाे गया।

मृत्यु के समय उनकी उम्र 83 वर्ष थी।

असम की पहली महिला मुख्यमंत्री अनवरा ताईमुर

उनकी मृत्यु पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने ट्विटर शाेक व्यक्त करते हुये उनके परिवार व शुभचिंतकाें काे संवेदना प्रकट की है।

आपकाे बता दें कि वे 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक राज्य की मुख्यमंत्री रहीं।

कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वे दलगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायिका चुनी गई थी।

असम विधानसभा के चुनावाें में 1972, 1978, 1983 व 1991 में जीतकर वे चार बार विधायिका रहीं।

वहीं, सन 1983 से वर्ष 1985 तक व असम सरकार के लाेकनिर्माण विभाग की मंत्री भी रहीं।

उनके निधन पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद साेनाेवाल ने भी गहरा शाेक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है।

आपकाे बता दें कि वे पिछले कुछ अर्से से बीमार थीं व अपने बेटे के साथ अस्ट्रेलिया में ही रहती थीं।

असम के स्वास्थ्य मंत्री डा हिमन्त विश्व शर्मा ने भी ट्विटर पर उनकाे श्रद्धांसुमन अर्पित कये।

आज उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हाेंने आखिरी सांसें लीं।

অসমৰ প্ৰথম মহিলা মুখ্যমন্ত্ৰী আনোৱাৰা টাইমূৰৰ দেহাৱসান !